कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर राजस्थान में हमला, पत्थर मार तोड़े गाड़ियों के शीशे, आशुतोष रांका को धक्के मार खदेड़ा

राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. हमला आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हुआ है. आशुतोष ने हमला करने का आरोप भाजपा पर लगाया है.

cockroach janata party | ashutosh ranka | rajasthan

कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को ग्रामीणों ने मार-मारकर भगा दिया. (Credit- Video)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पर राजस्थान में हमला हुआ है. पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके साथ गए लोगों को ग्रामीणों ने धक्के मार-मार कर भगा दिया. ग्रामीणों ने आशुतोष और उनकी टीम के साथ मारपीट भी की. पत्थर मार-मार कर गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए. आशुतोष रांका ने मारपीट और धक्का-मुक्की का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं और बताया कि वे तबेले में चल रहा स्कूल देखने गए थे, जब उन पर हमला किया गया. हमला भाजपा ने अपने गुंडे भेजकर कराया है, क्योंकि वे पार्टी के विस्तार से डरे हुए हैं.

विज्ञापन

धक्का-मुक्की करके गांव से बाहर निकाला

आशुतोष रांका ने बताया कि राजस्थान के जयपुर के गांव रामपुरा-कंवरपुरा की घटना है. शुक्रवार सुबह वे इस गांव में भैंसों के तबेले में चल रहे स्कूल को देखने गए थे. जब वे और उनकी टीम स्कूल तक पहुंची तो भाजपा के लोग आ गए और धक्का-मुक्की करके स्कूल से बाहर निकालने लगे. वे सभी उन्हें गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए गांव के बाहर तक ले आए. इस बीच कुछ लोगों ने पत्थर मारकर कारों के शीशे भी तोड़ दिए. विरोध ग्रामीणों ने नहीं भाजपा के लोगों ने किया. कमल प्रधान नामक शख्स उनका सरगना है, जिसने स्कूल की जमीन पर कब्जा किया हुआ है.

विज्ञापन

पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही हंगामा

आशुतोष रांका ने कहा कि बेहद शमर्नाक बात है कि भाजपा वाले बच्चों को भैंसों के तबेले में पढ़ा रहे हैं और कॉकरोच जनता पार्टी स्थिति सुधारना चाहती है तो भाजपा गुंडे भेजकर रोक रही है. भाजपा नहीं चाहती कि स्कूलों की स्थिति में सुधार नहीं करना चाहती. यहां तक मेरे और टीम के साथ बदसलूकी राजस्थान पुलिस मूकदर्शक बनकर देख रही थी. पता नहीं भाजपा वाले पुलिस के साथ मिलकर क्या छिपा रही है? राजस्थान ही नहीं, देश के कई राज्यों में स्कूलों की हालत बद से बदतर है, जिसे सुधारने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की तैयारी में है.

अभिजीत दीपके स्कूलों के लिए छेड़ेंगे आंदोलन

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन की सफलता के बाद अभिजीत दीपके ने देशभर के स्कूलों के लिए आंदोलन करने का ऐलान किया है. इस आंदोलन की शुरुआत वे अपने गांव से करेंगे. उनकी टीम देशभर के गांवों में स्कूलों का दौरा करके उनकी हालत का रिकॉर्ड मेंटेन करेगी. फिर मांगों का खाका बनाकर केंद्र सरकार के सामने पेश करेगी. अगर केंद्र सरकार ने मांगों को मानने से इनकार किया तो छात्रों और उनके अभिभावकों को साथ लेकर देशव्यापी आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ