CM Shivraj Singh Chauhan Target Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों का केंद्र राजस्थान के विधानसभा चुनाव बन गया है। सभी पार्टियां पूरे जोर-शोर से चुनाव के प्रचार- प्रसार में लगी हुई हैं। इसी प्रचार- प्रसार के दौरान मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने में हुए है वो कांग्रेस को समाप्त करके ही चैन की सांस लेंगे।
राष्ट्रीय के लिए मुसीबत बने राहुल: सीएम शिवराज
इस दौरान सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देवउठनी ग्यारस भी है, आज से देव जागेंगे लेकिन इसके साथ ही कांग्रेस सो जाएगी। आने वाले 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश में भाजपा की बंपर वोटो से जीत हासिल करेगी और कांग्रेस राजस्थान से भी बाहर हो जाएगी। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब केवल कांग्रेस की मुसीबत नहीं हैं, अब तो वो पूरे राष्ट्रीय के लिए मुसीबत बन गए हैं। पूरे देश की आंखों में आंसू थे, लेकिन राहुल-प्रियंका खुश थे।
यह भी पढ़ें: MP Election: खंडवा में वोटिंग पर विवाद, EC की अनुमति के बिना 20 नवम्बर को हुआ था मतदान
आज एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री
सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल, प्रियंका रोज झूठ बोलते हैं। मुझे तो लगता है कैसे मूर्ख हैं, क्रिकेट का मैच हुआ पूरा देश प्रार्थना कर रहा था कि भारत जीते, बाय चांस हम हार गए। इसकी वजह से पूरे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल, प्रियंका खुश हो रहे थे कि मजा आ गया… मोदी देखने गए, तो हार गए.. ये तो देशद्रोही की सीमा में आता हैं। मैं तो हैरान हूं वंशवाद, परिवारवाद, अरे वंशवाद भारत में नहीं बचा भाई, राहुल, प्रियंका, अब कहीं बचे हैं सरकार में, वहां वंशवाद समाप्त हो गया। आज एक गरीब का बेटा, चाय बेचने वाले के बेटे, नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines