Jodhpur News : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने गृह जिला जोधपुर पहुंचे। मौका था रावण के चबुतरा मैदान में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के उद्घाटन का। जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक भी मौजूद रहें। जोधपुर पहुंचे गहलोत जबरदस्त उत्साह से लबरेज थे। अपने चिर परिचित अंदाज में जनत्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ ने बचपन से मुझे प्यार दिया है इसलिए अब मुझे मांगते हुए संकोच होता है। आप लोगों ने तीन बार सीएम बनाया है। बातों में उन्होंने यह भी बता दिया कि अभी मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं। गहलोत ने रिटायर होने का मतलब समझाते हुए कहा कि रिटायर होकर घर बैठने का मतलब है बीमार होना और मैं बीमार नहीं होना चाहता।
जोधपुर वालों ने क्या किया?
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के लिए कई काम किए हैं। हमेशा जोधपुरवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं, लेकिन बदले में जोधपुर वालों ने क्या किया बन्ना जी (गजेंद्र सिंह शेखावत) को लोकसभा भेज दिया, इस बार यह ठान लेना कि 2023 में जोधपुर की सभी सीटें कांग्रेस को दिलानी है और 2024 में बन्ना जी को लोकसभा में नहीं भेजना है।
मुआवजे को लेकर बनाएंगे नीति
गहलोत ने मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट के प्रसंज्ञान के मुद्दे पर कहा कि हाईकोर्ट ने ठीक ही कहा है। मुआवजे को लेकर नीति बननी चाहिए। लाश लेकर लोग बैठ जाते हैं। कई लोग राजनीति करते हैं।
मैं इसके समर्थन में हूं, मुआवजे को लेकर एक नीति बनाएंगे। भूंगरा (जोधपुर) गांव में गैस लीक के बाद अग्निकांड में हुई मौतों पर राजनीति होने लग गई, बाहर के लोग आ रहे हैं। हम चिरंजीवी सहित कई योजनाएं लेकर आए हैं। उल्लेखनीय है कि भूंगरा अग्निकांड में प्रभावित सभी परिवारों को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गोद लिया था।
हर राज्य में हो रहे पेपर लीक
पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि हम पेपर लीक करने वालों को पकड़ रहे हैं। हमारी सरकार मामले की तह तक जाकर जांच कर रही है। इनके समय में 8 से ज्यादा बार पेपर लीक हुए हैं। इन्होंने कितनी कार्रवाई की। सीएम ने कहा कि बीजेपी की आक्रोश रैलियां फेल हो रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आक्रोश तो आपका हमारे खिलाफ है, आप चार साल तक सोए क्यों रहे ? सरकार के खिलाफ कोई इश्यू नहीं बना सके। हमारे खिलाफ अभियान में इनको कुछ नहीं मिलता है तो बोल रहे हैं करप्शन बहुत ज्यादा है। हमने पूरे राज्य में एफआईआर कम्पलसरी कर दी। संख्या बढ़नी ही थी। पहले आधे लोग थाने में भगा दिए जाते थे, लेकिन अब एफआईआर अनिवार्य कर दी गई। अब हर घटना छोटी हो या बड़ी रजिस्टर्ड हो रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
10 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines