News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
CM Pushkar Dhami in Rajasthan : बुधवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वसुंधरा राजे को उनके गृह क्षेत्र में पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा से बाहर किए जाने के बाद भाजपा की राजस्थान इकाई के भीतर गुटबाजी की अटकलों को खारिज कर दिया है। बता दें कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री राजे की झालावाड़ में कार्यक्रम से अनुपस्थिति से पार्टी के भीतर दरार की अटकलें शुरू हो गयी हैं।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami attends a public rally in district Jhalawar of Rajasthan pic.twitter.com/qAJL4CcJbt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 20, 2023
झालावाड़ में कार्यक्रम के लिए कोटा पहुंचे धामी ने कहा, भाजपा राजस्थान में सत्ता में वापसी कर रही है, जहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कार्यक्रम में राजे की अनुपस्थिति के कारण पार्टी में गुटबाजी के कांग्रेस के दावों के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने ने प्रेस से कहा, भाजपा न केवल देश बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी में हर कोई एकजुट होकर काम कर रहा है। पार्टी में कोई दरार नहीं है।
वहीं पूर्व भाजपा विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि राजे झालावाड़ कार्यक्रम में नहीं आना चाहती हैं। बता दें कि मंगलवार को बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने झालावाड़ में एंट्री की है, जहां से वसुंधरा राजे पांच बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने चार बार विधायक के रूप में झालरापाटन का प्रतिनिधित्व भी किया। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि भाजपा राजस्थान में सत्ता में लौटेगी, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।