CM Himanta biswa Attack On Rahul Gandhi In Rajasthan: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश में 3 परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है। यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को संबोधित करने के लिए भाजपा के अलग-अलग राज्यों के सीएम भी राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। पिछले काफी दिनों से असम के सीएम हिमंता बिस्वा राजस्थान में जमे हुए हैं। वे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे हैं।
सिरोही में आज हिमंता बिस्वा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। सेना पर भी सवाल उठाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बयानाें के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए भारत सरकार से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी कोई योग्यता नहीं है जो विपक्ष का नेतृत्व कर सके। असम के सीएम ने कहा कि चुनाव के वक्त सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी को मंदिर-मंदिर लेकर जाएंगे। उन्हांेने उदयनिधि के बहाने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गांधी परिवार की भाषा बोलते हैं।
राहुल गांधी के बयानों से साजिश की बू आती है
हिमंता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयानों की टाइमिंग देखते हुए इसमें साजिश की बू आती है। वे हर समय तीन बयान देते रहते हैं। पहला वे कहते हैं कि भारत की जमीन पर चीन बैठा हुआ है। दूसरा वे कहते हैं कि ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ अधिकारी को ज्यादा मिलता है। जवानों को नहीं। फिर वे अग्निवीर योजना को गलत बताते हैं। उन्होंने कहा कि कभी तो राहुल गांधी बहुत ही नादान लगते हैं कभी ऐसा लगता है कि वे ही सब कुछ जानते हैं।
राहुल गांधी में विपक्ष को लीड करने की योग्यता नहीं
असम के सीएम ने उदयनिधि के बयान पर कहा कि भारत में ऐसे कई उदयनिधि है उन्हें उनके बयान से कोई समस्या नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके साथ गठबंधन करके बैठी है उनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं ले रही है। हिमंता ने कहा कि राहुल गांधी परिवार वाद के सिंबल हैं। उनके पास विपक्ष को लीड करने जैसी कोई योग्यता नहीं है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines