हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सीएम गहलोत कल करेंगे बालगोपाल योजना का शुभारंभ, अब मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा गर्म दूध

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot

जयपुर: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों की सेहत सुधारने की दिशा में अशोक गहलोत सरकार ने एक अहम फैसला किया है। गहलोत सरकार अब सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील खाने के साथ एक गिलास दूध भी पिलाने जा रही है। इसके लिए सीएम गहलोत कल 17 नवंबर प्रदेश में बालगोपाल योजना का शुभारंभ करेंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इस बाल गोपाल योजना का लाभ उठाएंगे।

बता दें सीएम गहलोत के विजन जिसमें वे युवाओं, छात्रों और बच्चों का ध्यान रख रहे हैं, उसके मुताबिक इस योजना की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम को जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस कार्यक्रम में शामिल होकर इस योजना की शुरुआत करेंगे।

ये होगा बाल गोपाल योजना में

बता दें कि इस बाल गोपाल योजना में बच्चों को स्कूली मिड डे मील में एक गिलास दूध भी दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2022 के बजट में इसकी घोषणा की थी। जिसके तहत स्कूली बच्चे जो कक्षा एक से आठवीं तक में पढ़ते हैं उन्हें एक सप्ताह में 2 दिन गर्म दूध दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस साल 476.44 करोड रुपए का बजट रखा था

गौरतलब हो कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2022-23 के बजट के दौरान घोषणा करते हुए कहा था कि मिड-डे मील योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को हफ्ते में दो दिन डिब्बे का गर्म दूध देने के लिए 476.44 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया गया है। जिसके बाद बीते दिनों सीएम गहलोत ने इसकी वित्तीय मंजूरी जारी की। जानकारी के अनुसार स्कूलों में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की मदद से दूध पहुंचाया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola