---विज्ञापन---

सीएम गहलोत का बाड़मेर दौरा, राहत कैंपों की लाभार्थी महिलाओं से किया संवाद, अधिकारियों को लगाई फटकार

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार से 2 दिन के बाड़मेर दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने आदर्श स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद रात में सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान दो बार माइक खराब होने से कार्यक्रम में रूकावट भी आई।इन दो घटनाओं से गुस्सा हुए सीएमसीएम अशोक […]

---विज्ञापन---

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार से 2 दिन के बाड़मेर दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने आदर्श स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद रात में सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान दो बार माइक खराब होने से कार्यक्रम में रूकावट भी आई।

इन दो घटनाओं से गुस्सा हुए सीएम

सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचे। उसके बाद रात करीब 9़ बजे महंगाई राहत कैंप की लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान उसके साथ बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, पदमाराम मेघवाल वन मंत्री हेमाराम चैधरी, बायतु विधायक कैलाश चैधरी भी मौजूद थे। लाभार्थी महिलाओं से संवाद के दौरान जब उनका माइक खराब हो गया तो उन्होंने उसे फेंक दिया। इसके बाद कलेक्टर ने वह माइक उठाया और उन्हें दूसरा माइक दिया गया।

अधिकारियों को लगाई फटकार

महिलाओं से संवाद के दौरान कुछ अधिकारी महिलाओं के पीछे की ओर खड़े थे। इस पर भी सीएम गुस्सा गए और उन्होंने कहा कि तुम लोग कौन हो। हटो यहां से। आपके एसपी-कलेक्टर कहां गए। दोनों एक जैसे हैं।

First published on: Jun 03, 2023 01:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola