पायलट के अल्टीमेटम वाले बयान पर बोले सीएम गहलोत- 'हाईकमान जो तय कर देता है, उसको सब मानते हैं'

CM Ashok Gehlot
विज्ञापन

Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को सचिन पायलट के अल्टीमेटम वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि पूरी कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़े। हमारे यहां तो अनुशासन होता है। एक बार हाईकमान जो तय कर देता है, उस फैसले को सब मानते हैं।

मीडिया बातों को ज्यादा फैला देता है

सीएम ने आगे कहा कि मीडिया बातों को ज्यादा फैला देता है। हम उस पर बिलीव नहीं करते हैं। सीएम गहलोत ने ये बातें बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।

Advertisment

उन्होंने आगे कहा कि एक बार हाईकमान जो तय कर देता है, उसे हम सब मानते हैं। पहले सोनिया जी थी, अब खड़गे साहब हैं। राहुल गांधी हैं। ये जब एक बार फैसला कर लेते हैं तो सभी उनके फैसले को मानते हैं।

इनका वश चले निगम चुनावों में भी प्रचार करने चले जाएं

सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी बार-बार चुनावी राज्यों में जाते हैं। पहले इस तरह की अप्रोच किसी प्रधानमंत्री ने लगाई। पहले राज्यों के चुनावी अभियान में पीएम बहुत कम ही जाया करते थे। इनका बस चले तो निगम और उपचुनावों में भी चले जाएं। हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में अमित शाह ने रोड शो किया। इसके अलावा दिल्ली निगम के चुनावों में सभी केंद्रीय मंत्रियों ने चुनाव अभियान में हिस्सा लिया था। मैंने खुद देखा।

इस बार रिपीट होगी हमारी सरकार

गहलोत ने कहा कि इस बार के राजस्थान चुनावों में हमारी सरकार फिर रिपीट होगी। हमने पब्लिक के लिए जमकर काम किए हैं। हमने हर योजना सोच-समझकर बनाई। चाहे सोशल सिक्योरिटी हो, चाहे पानी की योजना हो, बिजली का उत्पादन हो, बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में हमने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मेडिकल के क्षेत्र में हमने राइट टू हेल्थ कानून लागू किया है। हमारी हर पहल की देशभर में चर्चा हुई। पहली बार राजस्थान चर्चा में आया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ