Rajasthan News: सीएम गहलोत शनिवार को पाली जिले के दौरे पर थे। जहां उन्होंने महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम ने कहा कि पहलवान बेटियों पिछले 6 महीने से धरने पर बैठी हैं। केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी के मुफ्त की योजनाओं वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार यूपी में क्या कर रही है। सच कहूं तो देश में माहौल बदल रहा है। बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा लोग समझने लगे हैं।
वसुंधरा सरकार पर लगाए रिफाइनरी को अटकाने के आरोप
सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पदक विजेता खिलाड़ी दुखी हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। एक राजस्थान है जहां एफआईआर कंपल्सरी है। उन्होंने पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार द्वेषतापूर्ण ढंग से काम करती है।
बाड़मेर में रिफाइनरी के हाल देखो। 16 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट अब बढ़कर 72 हजार करोड़ का हो गया। वसुंधरा सरकार आते ही इस प्रोजेक्ट को रोक दिया। जिसका नुकसान प्रदेशवासियों को उठाना पड़ा।
2030 तक देश का नंबर 1 राज्य होगा प्रदेश
अपनी सरकार की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने आमजन को राहत देने के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू की है। सरकार फिर से रिपीट होती तो हम प्रदेश को 2030 तक देश का नंबर 1 राज्य बना देंगे।
पांच साल में हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में 303 काॅलेज खोले है। 25 लाख की बीमा योजना पूरे देश में सिर्फ राजस्थान में हैं। जोधपुर में एम्स ले आए। सोलर का काम अच्छा चल रहा है। वृद्धजनों को धार्मिक यात्रा करवा रहे हैं। लोग बहुत खुश हैं।
देश में माहौल बदल रहा है- गहलोत
सीएम ने इस दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम यहां आते हैं और कहते हैं कि प्रदेश मुफ्त की योजनाओं से कंगाल हो जाएगा। मैं उनसे पूछना चाहता हूं उनकी सरकार यूपी में क्या कर रही है। सच कहें तो देश में माहौल बदल रहा है। बीजेपी की चाल, चरित्र और चेहरा लोग समझते हैं।
हिंदूत्व का उन्होंने ठेका ले रखा है क्या हम हिंदू नहीं है क्या। प्रधानमंत्री को चाहिए कि देश की आम जनता को राहत देने के लिए 2 रुपए किलो गेंहूं और 3 रुपए किलो चावल देने की स्कीम शुरू करें।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines