हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सीएम गहलोत ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण, बोले- 'हर साल 15 प्रतिशत बढ़ेगी पेंशन'

विज्ञापन

Chittorgarh: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार जनता के ट्रस्टी के रूप में अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा जमा किए टैक्स से ही योजनाओं की सफल क्रियान्विति संभव हो रही है।

गहलोत रविवार को चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी के गांव चैनपुरिया में 107.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों में मॉडल स्टेट बन गया है। सरकार सभी वर्गों को लाभान्वित कर उनके सपनों को साकार करने में जुटी है।

हर वर्ष बढ़ेगी 15 प्रतिशत पेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। लगभग एक करोड़ बुजुर्ग, विधवा, एकलनारी और दिव्यांगों को न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन से सम्बल दे रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन राशि में हर वर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिससे उन्हें सहारा मिलेगा।

केंद्र सरकार को भी पूरे देश में एक समान राइट टू सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत तभी विश्वगुरू बनने का सपना पूरा कर सकेगा, जब प्रत्येक जरूरमंद को सम्मानपूर्वक रोटी, कपड़ा और मकान मिलेगा।

स्वास्थ्य का अधिकार, एक ऐतिहासिक निर्णय

गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार (राइट टू हैल्थ), मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। इन ऐतिहासिक फैसलों की पूरे देश में चर्चा हो रही है। केंद्र सरकार को भी इन्हें लागू करना चाहिए।

राहत के कैम्पों में खुशियां, 6000 की बचत

मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों में पंजीकरण को लेकर आमजन में उत्साह है। इनके जरिए लोगों को हर माह लगभग 6000 रुपए की बचत होगी। प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियानों में पानी, बिजली, पट्टों सहित कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। इनसे परिवारों में खुशियां आई है और बचत बढ़ने से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने चैनपुरिया गांव में महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया। लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिलने वाली राहत की जानकारी ली। एक लाभार्थी ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 7 लाख रुपए की राशि से हुए निःशुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष शंकर यादव, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण और आमजन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें