Ajemr News: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन को महंगाई की मार से बचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में महंगाई राहत कैम्पों के माध्यम से 10 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
गहलोत शुक्रवार को अजमेर में महंगाई राहत कैम्प के अवलोकन के दौरान जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से देशभर में सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करने का आग्रह किया।
एलीवेटेड रोड़ का किया लोकार्पण
सीएम गहलोत ने अजमेर में 252 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एलीवेटेड रोड़ का लोकार्पण किया। इसमें पुरानी आरपीएससी से गांधी भवन के मध्य एक तरफा यातायात के लिए 2 लेन सड़क एवं मार्टिण्डल ब्रिज से आगरा गेट तक दो तरफा यातायात के लिए 4 लेन सड़क सहित कुल 2.89 किमी. लम्बाई की सड़क निर्मित की गई है। इस एलीवेटेड रोड़ से शहर के हजारों लोगों को प्रतिदिन यातायात की समस्या से निजात मिल सकेगी।
महंगाई राहत कैम्प से हर वर्ग को मिल रहा लाभ
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रयास से आमजन के चेहरों पर खुशी है। प्रदेशवासियों को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, 25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज, 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन, कामधेनु योजना के तहत दुधारू पशुओं का बीमा, अन्नपूर्णा फूड किट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए 2000 यूनिट बिजली निशुल्क दिए जाने जैसी योजनाएं लागू की गई है।
उन्होंने कहा कि इन 10 योजनाओं से राज्य के हर परिवार को महंगाई से लड़ने की ताकत मिल रही है। इस दौरान गहलोत ने कैंप में उपस्थित लाभार्थियों से भी संवाद किया।
महिलाओं को इंटरनेट डेटा युक्त मोबाइल की सौगात
सीएम गहलोत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार 1.35 करोड़ महिलाओं को 3 साल की इंटरनेट सुविधा के साथ मोबाइल फोन निशुल्क देने जा रही है। प्रथम चरण में रक्षाबंधन पर मोबाइल फोन दिए जाएंगे।
इस अवसर पर आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास संस्थान के अध्यक्ष मुमताज मसीह, वृद्धजन कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेश टंडन, विधायक सुरेश टांक, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती सहित कई जनप्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
11 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines