जयपुर: सीएम गहलोत ने मानगढ़ धाम पर हुए बलिदान की 109वीं बरसी पर केंद्र से बड़ी मांग कर डाली। सीएम गहलोत ने कहा कि यह बलिदान देश की आजादी में आदिवासी भाई-बहनों के योगदान का प्रतीक है। मानगढ़ धाम आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति एवं वीरता के लिए प्रेरित करता रहेगा। हमें आशा थी कि 1 नवंबर की सभा में प्रधानमंत्री मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की हमारी बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करेंगे परन्तु ऐसा नहीं हुआ। मैं आज पुन: केन्द्र सरकार से मांग करता हूं कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1593239210609504257
बता दें कि सीएम गहलोत ने इससे पहले भी प्रधानमंत्री को दो बार पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की मांग की थी।
राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 550 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल जिला बांसवाड़ा और जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर मानगढ़ धाम स्थित है। मानगढ़ धाम गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा के नजदीक है। गुजरात में अभी चुनाव होने हैं, जबकि मध्य प्रदेश में अगले साल होंगे। ऐसे में विरोधी इसके कुछ राजनीतिक मायने भी निकाल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मानगढ़ की पहाड़ी भील समुदाय और राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश की अन्य जनजातियों के लिए विशेष महत्व रखती है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जहां भील और अन्य जनजातियों ने लंबे समय तक अंग्रेजों से लोहा लिया। 17 नवंबर 1913 को श्री गोविंद गुरु के नेतृत्व में 1.5 लाख से अधिक भीलों ने मानगढ़ पहाड़ी पर सभा की। इस सभा पर अंग्रेजों ने गोलियां चलाईं, जिससे मानगढ़ नरसंहार हुआ जहां लगभग 1500 आदिवासी शहीद हुए।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
13 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
14 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines