जयपुर: राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली और सिरोही जिले को बड़ी सौगात दी है। सीएम अशोक गहलोत ने इन दोनों जिलों की प्यास बुझाने के लिए 2554.23 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत के इस निर्णय के बाद इन दोनों जिलों में पानी की समस्या काफी हद तक ठीक होने की उम्मीद है।
सीएम गहलोत ने आज ट्वीट करके जानकारी दी है कि उदयपुर की कोटड़ा तहसील में सेई नदी एवं साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण के लिए 2554.23 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। इस निर्णय से पाली एवं सिरोही जिलों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। प्रस्ताव के अनुसार, सेई और साबरमती नदी पर बन रहे जलाशयों से पानी प्रेशराईज पाइप लाइन, ग्रेविटी पाइप लाइन एवं टनल के माध्यम से जवाई बांध में छोड़ा जाएगा।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1596842658487422976
आगे उन्होंने बताया कि जलाशयों का निर्माण पूर्ण होने पर पाली जिले के 9 कस्बे (पाली, रोहट, जैतारण, सुमेरपुर, बाली, देसूरी, सोजत, रायपुर, मारवाड़ जंक्शन), 560 गांव एवं सिरोही जिले के शिवगंज कस्बे के साथ ही 178 गांवों की पेयजल व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के बजट में पाली एवं सिरोही जिले में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए उदयपुर की कोटड़ा तहसील में सेई और साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण की घोषणा की थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 day agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines