Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने शनिवार को अपने आवास पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा पर बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस का पूरा ध्यान अपराधियों को पकड़कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने पर होना चाहिए।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों को सजा दिलवाकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलवाना सुनिश्चित करें ताकि अपराधियों में भय व्याप्त हो। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का प्रदेशभर में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है तथा आपराधिक दर में निरंतर कमी आई है।
और पढ़िए – ग्वालियर-चंबल अंचल पर क्यों है BJP की नजर, CM शिवराज से लेकर सिंधिया-तोमर तक सब एक्टिव
पीड़ित परिवार को गुमराह करने वालों पर होगी कार्रवाई
सीएम ने कहा कि विभिन्न परिस्थितियों एवं घटनाओं में शव को लेकर धरने पर बैठने, रास्ता रोकने तथा कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पीड़ित परिवार को गुमराह किया जाता है तथा पुलिस व प्रशासन के प्रति भड़काने का कार्य किया जाता है।
इससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था बिगड़ने के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस की सजगता से पकड़े गए नासिर और जुनैद हत्याकांड के आरोपी
सीएम ने नासिर और जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस की सजगता की तारीफ की। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की टीम ने 7 राज्यों में तलाशी की तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
और पढ़िए – MP कांग्रेस की कल होगी बड़ी बैठक, कमलनाथ सहित सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव गृह आनंद कुमार, एडीजी एसओजी एटीएस अशोक राठौड़, एडीजी क्राइम दिनेश एमएनए, एडीजी इंटेलिजेंस एस. सेंगथिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines