हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान में लेनी है सरकारी नौकरी तो ये खबर जरूर पढ़ लें, गहलोत सरकार ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

Rajasthan News: अगर आपको राजस्थान में सरकारी नौकरी पानी है तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। गहलोत सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। फैसले के अनुसार, राज्य में छेड़छाड़, रेप या रेप के प्रयास का आरोपी और रास्तों पर खड़े होने वाले मनचलों को सरकारी नौकरियों में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही सीएम गहलोत ने कहा है कि ऐसे अपराधियों का समाज से बहिष्कार किया जाना चाहिए।

हिस्ट्रीशीटरों की तरह बनेगी लिस्ट

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सरकार के इस फैसले का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे असामाजिक तत्वों की एक लिस्ट बनाएगी। उन्होंने कहा है कि महिलाओं और लड़कियों के साथ अपराध करने वाले आरोपियों की भी हिस्ट्रीशीटरों की तरह लिस्ट बनेगी।

पुलिस को दिए ये निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम गहलोत ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार ऐसे अपराधों में लिप्त आरोपियों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करें। साथ ही सीएम ने ऐलान किया है कि ऐसे आरोपियों का समाज से बहिष्कार करें। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएम गहलोत ने लेट नाइट तक खुलने वाले क्लबों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम गहलोत ने इस दौरान भीलवाड़ा की घटना पर गहरा दुख जताया।

विज्ञापन

राजस्थान की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola