Jaipur News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 1763 नवनियुक्त चिकित्सकों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजहेल्थ पोर्टल भी लाॅन्च किया। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में राजस्थान देश में मॉडल स्टेट बन गया है।
सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में सभी के लिए स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू किया गया है। निःशुल्क ओपीडी, आईपीडी जांचें सहित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए के निःशुल्क उपचार की सुविधा से आमजन सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
और पढ़िए – Rajasthan News: बजट घोषणाओं पर अमल कर रही गहलोत सरकार, इन प्रस्तावों को दी मंजूरी
स्वास्थ्य का अधिकार की पूरे देश में तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा राइट टू हेल्थ से राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल की देश में तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा का अधिकार, शिक्षा का अधिकार एवं रोजगार गारंटी सहित नागरिकों को कई अधिकार दिए।
इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य का अधिकार लागू किया गया है। राज्य कार्मिकों के सुरक्षित भविष्य के लिए मानवीय दृष्टिकोण से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से राजस्थान की अधिकांश योजनाओं को पूरे देश में लागू कर आमजन को संबल प्रदान करने का आग्रह किया।
पोस्ट कोविड डिजीज पर सरकार करवा रही रिसर्च
मुख्यमंत्री ने कहा कि 120 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर फॉर पोस्ट कोविड रिहेबिलिटेशन तथा इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिजीज खोला जा रहा है। यहां शोध तथा परिणामों से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को लाभ मिलेगा। हर जिले में मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज भी खोले जा रहे हैं, जिससे आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।
और पढ़िए – Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत किए 79 करोड़ रुपए
प्रदेश के 90 फीसदी लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा
गहलोत ने कहा कि राज्य के बजट का 7 प्रतिशत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर खर्च किया जा रहा है। प्रदेश के 90 प्रतिशत लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा है, जो देश में सर्वाधिक है। सरकार की योजनाओं तथा बेहतर क्रियान्वयन का ही परिणाम है कि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी सहित विभिन्न मापदंडों पर राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में है।
राज हेल्थ पोर्टल का किया लोकार्पण
समारोह में मुख्यमंत्री ने राज हेल्थ पोर्टल का लोकार्पण किया। पोर्टल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ई-ऑफिस के रूप में काम करेगा। यह आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण में भी अहम कदम होगा। उन्होंने राजस्थान मॉडल ऑफ पब्लिक हेल्थ के पोस्टर तथा पोर्टल के ब्रोशर का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि नवनियुक्त चिकित्सकों के पदस्थापन के बाद प्रत्येक पीएचसी पर चिकित्सक उपलब्ध है। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि प्रदेश को निरोगी राजस्थान बनाने और देश में राज्य के हेल्थ मॉडल को पहुंचाने में नवनियुक्त चिकित्सकों की अहम भूमिका रहेगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines