CM Bhajanlal Sharma Convoy Accident : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। सड़क हादसे में मुख्यमंत्री के काफिले की एक गाड़ी पलट गई, जिसमें एएसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, 4 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने खुद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह हादसा जयपुर के जगतपुरा स्थित एमआईआर अक्षय पत्र चौराहे के पास हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला कहीं जा रहा था। रास्ते में उनके काफिले की एक गाड़ी को अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे काफिले की गाड़ी पलटी खा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा अपनी गाड़ी से उतरे और क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे घायल के पास गए।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के उपचुनाव में खिला बीजेपी का कमल, भजनलाल शर्मा का चुनावी मैनेजमेंट आया काम
हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
इस दुर्घटना में एएसआई सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 4 पुलिसकर्मी और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने घायलों को काफिले और खुद की गाड़ियों में बैठाया और उन्हें अस्पताल ले गए। उन्होंने सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट कराया। इस हादसे में काफिले की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानें घायलों की क्या है स्थिति?
घायल बलवान को अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया। उनके हाथ और सिर में चोट लगी है। उनकी हालत स्थिर है। जनरल वार्ड में एडमिट घायल आमिर हसन ह्यूमरस और क्लेविकल में फ्रैक्चर है। राजेंद्र सिंह को सीएलडब्ल्यू में भर्ती कराया गया। उनकी ठुड्डी पर टांके लगे हैं। देवेंद्र को पलक के पास चोट लगी है।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल शर्मा को कोर्ट से मिली राहत, विदेश जाने का रास्ता हुआ साफ, जानें क्या है पूरा मामला
उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे सीएम भजनलाल
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को जयपुर स्थित श्री सोहन सिंह मेमोरियल कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करने के लिए आए थे। सीएम भजनलाल शर्मा भी उपराष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन उससे पहले उनके काफिले की एक गाड़ी हादसे की शिकार हो गई।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines