पहलगाम में हुई आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अपना बदला ले लिया। भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद अब भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ज्यादा तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। एक ओर युद्ध के हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, वहीं सीएम भजनलाल शर्मा अपना गुजरात दौरा रद्द कर राजस्थान पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने गृह मंत्री के साथ हुई हाई लेवल मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।
क्या कहा सीएम भजनलाल शर्मा ने?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा फैसला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सद्भावना बिगड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरी सतर्कता से सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
बीकानेर में अगले आदेश तक स्कूल बंद
साथ ही बीकानेर में अगले आदेश तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आंगनबाड़ी और मदरसे में भी अवकाश घोषित किए गए हैं। सभी राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश लागू होगा। यह आदेश बीकानेर की कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने दिए हैं। बीकानेर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है। इसलिए एहतियातन ये आदेश जारी किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
सीएम भजनलाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान पाकिस्तान का सीमावर्ती राज्य है, इसलिए उच्चतम मानकों का पालन करते हुए प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के राष्ट्र विरोधी शक्तियां प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर सकती हैं।
सीएम ने दिए ये निर्देश
सीएम ने सभी जिलों की आंतरिक सुरक्षा योजना और आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि चिकित्सालयों में पर्याप्त दवा, ऑक्सीजन और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिकित्सकों सहित आवश्यक मानव संसाधन एवं उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने पानी, बिजली एवं आवश्यक बुनियादी संसाधनों की उपलब्धता और इससे संबंधित सेवाओं को सुचारू रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया।
सेना को एयर स्ट्राइक के लिए दी बधाई
सीएम भजनलाल ने भारतीय सेना को पाकिस्तान स्थित आंतकी ठिकानों पर प्रभावी एवं सटीक एयरस्ट्राइक करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कायराना पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने अदम्य साहस के साथ ऑपरेशन सिदूंर को अंजाम दिया और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
संबंधित खबरें
RSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
8 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines