बॉलीवुड की पॉपुलर हिंदी फिल्म ‘नायक’ आपमें से कई लोगों ने देखी ही होगी. फिल्म में अनिल कपूर जब मुख्यमंत्री बनते हैं तो वो भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए कई तरह से सरप्राइज इंस्पेक्शन करते हैं. फिल्म में अनिल कपूर के कैरेक्टर की तरह ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कुछ ऐसा किया, जिससे सचिवालय के शांत गलियारों में सोमवार सुबह अचानक हलचल मच गई.
हैरान करने वाली बात ये थी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंच गए. आम दिनों की तरह अधिकारी फाइलों में व्यस्त थे, पर किसी को भी अंदाज़ा नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में खुद मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं के “लाइव कॉल” उठाने वाले हैं. हेल्पलाइन रूम में कदम रखते ही सीएम ने हेडफोन उठाया और अगले ही पल दूसरी तरफ से आवाज आई ‘हैलो साहब, हमारे गांव में सड़क के बीच एक बिजली का पोल खड़ा है… बहुत दिक्कत हो रही है!’
यह आवाज थी झुंझुनू के नवलगढ़ के सुधीर की. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क पर बीचोंबीच खड़ा एक पोल पूरे गांव के लिए सिरदर्द बन गया था. सीएम शर्मा ने तुरंत अधिकारियों की ओर देखा, और एक लाइन में निर्देश दिया कि ‘पोल आज ही हटना चाहिए… अभी!’ कुछ घंटों में ही आदेश पर कार्रवाई हो गई. सुधीर को कॉल बैक कर बताया गया कि ‘भाई साहब! आपका काम हो गया है. सुनते ही सुधीर की हंसी और राहत, हेल्पलाइन रूम में मौजूद हर शख्स महसूस कर सकता था.
दूसरी कॉल: गोकलपुर गांव का नेमीचंद और ‘गंदे पानी’ की मुसीबत
सीएम ने अगला कॉल उठाया- ‘साहब… हमारे वार्ड 29 में नाले की सफाई नहीं हुई. गंदा पानी सड़क पर फैल गया है… बीमारी का डर है, आने-जाने में दिक्कत है. यह शिकायत थी कोटपूतली-बहरोड़ के गोकलपुर गांव के नेमीचंद की.
मुख्यमंत्री ने बिना एक सेकंड गंवाए आदेश दिया कि ‘नाला तुरंत साफ करवाओ. आज ही रिपोर्ट चाहिए.’ और कुछ ही देर में साफ-सफाई शुरू हो गई. हेल्पलाइन टीम ने नेमीचंद को सूचना दी ‘आपकी समस्या का निस्तारण हो गया है.’
फोन के दूसरी तरफ से आया- ‘धन्यवाद साहब…सच में राहत मिल गई.’
कैमरे में कैद हुआ एक दुर्लभ नजारा
आज हेल्पलाइन रूम में एक अनोखा नजारा था, मुख्यमंत्री किसी VIP फाइल को नहीं, बल्कि लाइव कॉल्स को संभाल रहे थे. शिकायतें सुन रहे थे. फौरन अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे और कुछ ही मिनटों में जनता को राहत भी मिल रही थी. अधिकारियों ने सीएम को पूरी प्रक्रिया दिखाई कि कैसे शिकायत दर्ज होती है, कैसे फॉलोअप होता है, और कैसे समाधान की मॉनिटरिंग होती है. सीएम शर्मा ने साफ कहा कि जनसेवा हमारी सरकार का मूल मंत्र है. 181 पर आने वाली हर समस्या का समयबद्ध समाधान होगा. मॉनिटरिंग बढ़ाओ और संवेदनशीलता कम मत होने देना.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
12 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
14 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines