CM Bhajanlal Sharma Gopalgarh Kand: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बुधवार को एडीजे अदालत ने उन्हें विदेश जाने की सर्शत अनुमति दी। कोर्ट ने शर्त में कहा है कि सीएम को विदेश से वापस आने की सूचना कोर्ट में देनी होगी। कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने से पहले यात्रा का विवरण देने का भी आदेश दिया है। यानी अब सीएम भजनलाल शर्मा का विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले महीने भजनलाल शर्मा बिना कोर्ट की अनुमति के विदेश चले गए थे। इसे लेकर काफी बवाल मचा था। कांग्रेस ने भी हमलावर होकर कई सवाल दागे थे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल उठाते हुए कहा था कि सीएम ने कोर्ट की अवमानना की है। अगर सीएम कानून से खिलवाड़ करेंगे तो आमजन में क्या संदेश जाएगा?
कोर्ट ने किए थे सवाल
एक वकील ने भी सीएम के विदेश दौरे पर सवाल उठाकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिसमें वकील ने भजनलाल शर्मा के खिलाफ चल रहे पुराने मुकदमे का हवाला देते हुए इसे अदालत की जमानत शर्तों की अवमानना बताया था। वकील का कहना था कि गोपालगढ़ कांड में भजनलाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहर बेढम के अलावा कई लोगों को 10 सितम्बर 2013 को सशर्त अग्रिम जमानत दी गई थी। जमानत की शर्त के अनुसार, आरोपी न्यायालय की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकते। इस पर एडीजे कोर्ट ने उनसे जवाब-तलब किए थे। ऐसे में भजनलाल शर्मा ने फिर से विदेश जाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। उसी पर ये आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी भजनलाल सरकार? जानें किस मंत्री पर सबसे ज्यादा केस
गोपालगढ़ कांड में आरोपी हैं भजनलाल शर्मा
भरतपुर जिले के तहत आने वाले गोपालगढ़ में 14 सितंबर 2011 को दो पक्षों के बीच विवाद और हिंसा हुई थी। इसमें पुलिस फायरिंग में 10 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले के बाद राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया था। मामले में भजनलाल शर्मा अग्रिम जमानत पर हैं। गोपालगढ़ कांड की जांच सीबीआई कर रही है।
ये भी पढ़ें: क्या है 37 साल पुराना रूप कंवर सती मामला? अदालत ने सभी आरोपियों को किया बरी
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
13 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
15 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines