CM Ashok Gehlot Speech Highlights: सीएम अशोक गहलोत सोमवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने गंगापुर सिटी में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईआरसीपी को बंद करना चाहती है लेकिन हम इसे बंद नहीं होने देंगे। यह परियोजना अवश्य उतरेगी। इसके अलावा उन्होंने बालाघाट को तहसील बनाने की भी घोषणा की।
जानें सीएम अशोक गहलोत के भाषण के 5 बड़ी बातें-
1. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार शुरू से ही ईआरसीपी को बंद करना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि विधायकों ने जनता की मांग पर जो भी मुझसे कुछ मांगा था उससे कहीं अधिक मैंने उन लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक मांगते-मांगते थक जाएंगे लेकिन वे देते-देते नहीं थकेंगे।
2. सीएम ने कहा कि हमने राज्य में 303 नए काॅलेज खोले हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो 500 लड़कियों पर नए काॅलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि हमने मनरेगा की तर्ज पर शहरों में भी इस योजना की शुरुआत की ताकि लोगों को रोजगार मिल सकें।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1698653044995686778
3. सीएम गहलोत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले गोमाता ही नहीं धर्म के नाम पर राजनीति पर कर रहे हैं। असली गौभक्त तो हम हैं। हम असली गौसेवा कर रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल गौमाता पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए लेकिन उन्होंने गौमाता के लिए आयोग बनाकर 3 हजार करोड़ भी दिए। इसके साथ ही उनकी सरकार पशुपालन करने वाले किसानों को बीमे की सौगात भी दी है।
4. गहलोत ने कहा कि अब प्रदेश में घोषणाएं करना बंद कर दी। उल्टे अब मैंने गारंटी देना शुरू कर दिया है। इसका प्रमाण महंगाई राहत कैंप है। जिसमें 1 करोड़ 80 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाएं है। इसके साथ ही अन्नपूर्णा योजना में तेल, चीनी, शक्कर, हल्दी मिर्ची आदि जरूरतमंद लोगों को दी जा रही है।
5. सीएम गहलोत ने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि लोकतंत्र में जनता माई बाप होती है वह ही फैसला करती है। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार को रिपीट करने का मन बनाया है। वहीं राजीव गांधी ओलंपिक खेलों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमनें ओलंपिक खेलों की शुरुआत की। इन खेलों में 70 साल की महिलाओं और पुरुषों ने भी हिस्सा लिया। ताकि ओलंपिक ही नहीं काॅमनवेल्थ में भी प्रदेश के खिलाड़ी देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
17 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines