CM Ashok Gehlot: सीएम अशोक गहलोत राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें वह 5.91 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 87.36 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। यह आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया है।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणाएं
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में कई योजनाओं की घोषणाएं की थी। इसके अलावा कई योजनाओं का बजट भी बढ़ाया गया था। राजस्थान में 0 से 6 साल तक के बच्चों को हर महीने दी जाने वाली सहायता राशि अब बढ़ाकर 750 रुपए महीना कर दी गई है। इसी तरह से 6 से 8 साल के बच्चों की राशि 1500 रुपए कर दी है। इन दोनों योजनाओं पर राज्य सरकार को 2516 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं में किया जा रहा इजाफा
इसके अलावा राजस्थान की गहलोत सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में भी लगातार इजाफा कर रही है। निरोगी राजस्थान की संकल्पना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों के क्रमोन्नयन से लेकर संस्थानों के सुदृढ़ीकरण सहित स्वास्थ्य सेवाओं को मजूबत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सीएम गहलोत ने बताया कि राज्य में 473 चिकित्सा संस्थानों के भवनों का निर्माण भई कराया जाएगा।
इसके लिए वित्तीय प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई हैं। जिनमें सभी तरह के स्वास्थ्य केंद्र शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने जयपुर की पंचायत समिति जालसू के रोजदा स्थित श्री गोपाल जी मंदिर परिसर में भी विकास
राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने जयपुर की पंचायत समिति जालसू के रोजदा स्थित श्री गोपाल जी मंदिर में भी में विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines