CM Ashok Gehlot Target on BJP: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। इस बार राज्य के लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस साल के विधानसभा चुनाव की वोटिंग ने साल 2018 का रिकोर्ड तोड़ दिया है। राजस्थान में चुनाव खत्म होने के बाद सीएम अशोक गहलोत चुनाव प्रचार तेलंगाना रवाना हो गए है। हालांकि, तेलंगाना के लिए निकलने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया ने बात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर जमकर हमला किया। सीएम गहलोत ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने सिर्फ जनता को भड़काने का काम किया है।
राजस्थान में रिपीट होगी सरकार
राज्य में सरकार विरोधी लहर को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लोगों के वोटिंग प्रतिशत से एक बात तो साबित होती है कि राज्य में सरकार विरोध में किसी तरह की कोई लहर नहीं है। बड़े-बड़े एक्सपर्ट मानना है कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां चुनाव के अंदर एन्टी इनकंबेंसी बिल्कुल नहीं है और मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई पॉइंट ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कई राज्यों में गया, कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं देखी, जहां मुख्यमंत्री की पापुलैरिटी इतनी ज्यादा एक्स्ट्राऑर्डिनरी रही हो। सीएम ने कहा कि यहीं, वो 2 मजबूत फेक्टर जो हमारे पक्ष में हैं, ऐसे में भला राज्य के फिर से हमारी सरकार क्यों नहीं बनेगी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
भाजपा ने जनता को भड़काया
चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों की भाषण को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा ने धर्म और सनातन का कैंपेन चलाकर लोगों को भड़काने की कोशिश की थी। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और राजस्थान के नेताओं ने खूब धार्मिक कार्ड खेला, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक सभी चुनावी रैली में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि, लोग उनके भड़काने में नहीं आए और सब कुछ शांति से निपट गया। इसके लिए मैं अपने प्रदेश की जनता का आभारी हूं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
13 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines