Rajasthan News: राजस्थान सरकार अब आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर राज्य को आने वाले साल 2030 तक 35.71 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य बनाया है। इसके लिए सीएम गहलोत ने राज्य की जनता से उनके सुझाव मांगे है। इसी सिलसिले में सीएम गहलोत 22 अगस्त मंगलवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में सभी वर्गों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं विभागाध्यक्षों से चर्चा करेंगे। इस दौरान राज्य के सभी जिलों से बड़ी संख्या में युवा विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
सीएम गहलोत का लक्ष्य
सीएम गहलोत ने इस बार के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए ‘मिशन 2030’ का संकल्प किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2018-19 में राजस्थान की अर्थव्यवस्था 9.11 लाख करोड़ रुपए थी। वहीं आज राज्य की अर्थव्यवस्था 14.14 लाख करोड़ रुपए है। अब हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को साल 2030 तक ढाई गुना बढ़ाया जाए। साल 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 35.71 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा हमारा लक्ष्य है।
प्रदेशवासियों से ली जाएंगे सुझाव
सीएम गहलोत ने अपने संबोधन ये भी कहा कि इस संकल्प को पूरा करने के लिए वो प्रदेश की जनता ने से सुझाव लिये जा रहे है। इसके लिए पूरे राज्य में “राजस्थान- मिशन 2030 अभियान” चला जा रहा है, जो 30 सितम्बर 2023 तक चलेगा। इस अभियान के तहत सरकार प्रदेश के अर्थशास्त्रियों, लेखकों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों, खिलाड़ियों सहित एक करोड़ से अधिक जनता से आर्थिक सुझाव ले रही है।
आप कैसे दे सकते हैं सुझाव
अगर राजस्थान सरकार के इस मिशन में आप उनकी मदद करना चाहते हैं या फिर उन्हें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। दरअसल, राज्य सरकार एक वेबसाईट तैयार कर रही है जिस पर आमजन भी ऑनलाइन अपने सुझाव दे सकता है। सरकार इस पोर्टल की मदद से फेस टू फेस औप आईवीआर सर्वे के माध्यम के जरिये लोगों से सुझाव लेगी।
विद्यार्थी कर सकेंगे मदद
इसके अलावा सभी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच मिशन 2030 के संबंध में लेख प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। जिसके जरिये राजस्थान- मिशन 2030 अभियान को लेकर विद्यार्थियों के विज़न की समीक्षा की जाएगी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
21 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
23 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines