जोधपुर: सीएम गहलोत आज जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम ने जोधपुर को कई प्रकार की सौगातें दी हैं। सीएम गहलोत ने यहां यहां राज्य क्रीड़ा संस्थान का शिलान्यास किया। वहीं उन्होंने जोधपुर के शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास समारोह को भी संबोधित किया।
इस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, “प्रदेश सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए हर स्तर पर बहुआयामी सोच के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।”
आगे उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन से राजस्थान में खेलों का बेहतरीन माहौल बना है तथा खेल प्रतिभाओं को व्यापक प्रोत्साहन मिल रहा है। इससे आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।
वहीं जोधपुर के सर्वांगीण विकास के 374.53 करोड़ के विकास कार्याें का शिलान्यास, 20.91 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हेतु भूमिपूजन किया, शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। कॉम्प्लेक्स से संबंधित मानचित्रों, मॉडल का अवलोकन किया।इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।
इसके अलावा सीएम ने यहां बजट को लेकर कहा कि, ‘हम अगली बार युवाओं के अलग से बजट ला रहे हैं। उसके लिए कल हमने प्री बजट मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में NGO और सामाजिक संस्थाएं शामिल थीं, उन्होंने हमें बजट के लिए सुझाव दिए। मैं आपको बता दूं कि कल हमने सुबह बजट के लिए सुझाव की विज्ञप्ति निकाली थी, आपको यह जानकर यकीन नहीं होगा कि सिर्फ 12 घंटे में लोगों ने 21 हजार सुझाव दे दिए।
ये इस सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह ही है। सरकार यह बजट प्रदेश की जनता के लिए ही बना रहे हैं। तो इसमें लोगों के सुझाव की जरूरतों को ध्य़ान में रखा जाए तो यह ज्यादा सफल होता है। अब जिसके लिए बजट बनना है उनकी जरूरतों को वही लोग ही अच्छे से बता पाएंगे।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
16 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines