सीएम गहलोत ने पांच जिलों को दी बड़ी सौगात, 253 किलोमीटर सड़क के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत

Jaipur, cm ashok gehlot

Rajasthan News: मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के पांच जिलों में 273 किलोमीटर सड़क तैयार की जाएगी। जिसके लिए सीएम गहलोत ने 70 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत कर दी है।

सात विधानसभा क्षेत्रों को करेगी

सीएम गहलोत ने जो राशि स्वीकृत की है उसमें 7 विधानसभा क्षेत्रों में 253 किलोमीटर लम्बाई के 120 विभिन्न कार्यों के लिए राशि स्वीकृति की गई है। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा में 17 एवं चौहटन में 27 कार्य, दौसा की बांदीकुई में 30 कार्य, झालावाड़ की झालरापाटन में 11 कार्य, करौली की सपोटरा में 11 कार्य, पाली जिले की सोजत में 11 एवं सुमेरपुर विधानसभा में 13 विकास कार्य होंगे।

बजट में हुई थी घोषणा

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से नवीन सड़कों का निर्माण होगा, जिससे प्रदेश में सड़क तंत्र मजबूत होगा। आमजन को आवागमन में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

बता दें कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों को फायदा होगा। जबकि रोड कनेक्टिविटी भी ठीक होगी। बता दें कि लोक निर्माण विभाग जल्द ही इन सड़कों को निर्माण कार्य की शुरुआत करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ