CM Ashok Gehlot: बीकानेर के नोखा में लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें महंगाई से राहत दिलाने वाले गारंटी कार्ड सौंपे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को बीकानेर में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया, फिर संवाद करते हुए योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों ने कहा कि महंगाई की मार से अब राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी।
महान समाजसेवी थे चौधरी दानाराम तर्ड़
मुख्यमंत्री ने जसरासर (नोखा) में भामाशाह स्व. चौधरी दानाराम तर्ड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी दानाराम तर्ड़ महान समाजसेवी तथा भामाशाह थे। क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहे।
उनकी मूर्ति का अनावरण होने से यहां के युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने जसरासर के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें जसरासर में नवीन महाविद्यालयए गौण मण्डी तथा जसरासर उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करना शामिल है।
सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचार
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अलग बजट पेश करना पूरे देश में अनूठी मिसाल है। किसानों के हित में निरंतर अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। जिनमें 2000 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराना, खेतों के लिए तारबंदी, सिंचाई, डिग्गी तथा विभिन्न कृषि उपकरणों पर अनुदान बढ़ाया गया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि के प्रति आकर्षित करने के लिए भी सरकार द्वारा नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले 5 वर्षों में सरकार द्वारा 45 नवीन कृषि महाविद्यालय खोले गए हैं।
अब नहीं महंगाई की मार
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को निशुल्क 2000 यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली देकर महंगाई से राहत दी जा रही है।
साथ ही निरोगी राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निशुल्क इलाज, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया और विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार मिलने से आमजन को संबल मिलेगा।
शिक्षा में राजस्थान बना माॅडल स्टेट
गहलोत ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान मॉडल स्टेट बना है। पिछले 5 वर्षों में 303 महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें 130 बालिका महाविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को लंपी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया है।
मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति पशुपालक अधिकतम 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को प्रतिमाह निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे।
प्रधानमंत्री से आग्रह लागू करें सोशल सिक्योरिटी एक्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में लगभग एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इसे अब न्यूनतम 1000 रुपए किया गया है। इससे लोगों को संबल मिला है। राज्य की तरह प्रधानमंत्री भी पूरे देश में सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू करें, ताकि एक समान पेंशन मिल सकें। साथ ही, 25 लाख रुपए का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा भी देश में लागू करें।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी संबोधित किया।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
20 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines