मोहर्रम के मौके पर राजस्थान के चुरू जिले में हिंसा भड़क गई और एक भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि ताजिया जुलूस के दौरान ही विवाद हुआ और फिर हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। वारदात चुरू की सब्जी मंडी इलाके में हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के जुलूस के दौरान आपसी कहासुनी के बाद विवाद हुआ और फिर यह विवाद हिंसक रूप ले गया। एक युवक को इस कदर पीटा गया कि वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में ही उसे राजकीय भरतिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एक ही समुदाय के दोनों पक्ष
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दोनों पक्ष एक ही समुदाय से हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे हिंसा करने वालों की पहचान की जा सके।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद राजकीय अस्पताल में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात को देखते हुए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
कर्नाटक में हादसा
वहीं कर्नाटक के रायचूर जिले के यारागुंटी गांव में मुहर्रम के जुलूस में अग्निकुंड में गिरने से 40 साल के हनुमंत नामक शख्स की मौत हो गई। वह बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लिंगसुगुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हनुमंत कुंड में कैसे गिरा?
बिहार में हादसा
बिहार के दरभंगा में मुहर्रम के जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए। इसमें से एक की मौत भी हो गई।करीब दर्जनभर की हालत गंभीर हो गई है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जानकारी दी है कि मुहर्रम का जुलूस सकतपुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत काकोरहा गांव से गुजर रहा था, तभी ये हादसा हुआ।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines