Churu: राजस्थान के चूरू से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी की मौत के बाद अपनी 15 साल की बेटी के साथ रेप किया। इतना ही नहीं पिता ने बेटी के गर्भवती होने पर उसे गोली देकर गर्भपात करवाया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता के मामा ने महिला थाने में आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आईपीसी और पाॅक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 अगस्त को मेरी भाभी के पास पीड़िता भांजी का फोन आया। जिसने स्वयं को चूरू से ले जाने की बात कही। मामा के चूरू पहुंचने पर भांजी ने बताया कि साल 2020 मां की हार्ट अटेक से मौत के बाद से पिता अपनी बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। करीब 2 साल पहले भांजी गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद आरोपी पिता ने गर्भ निरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करवा दिया।
यह भी पढे़ेंः अलवर गैंगरेप पीड़िता की दास्तांः सदमा ऐसा कि घटना याद आते ही कहती है, वो राक्षस हैं, पिता बोले- डाॅक्टर बनना चाहती थी
भाई ने किया विरोध घर से किया दरकिनार
डीएसपी ने बताया कि डेढ़ महीने पहले पीड़िता के भाई ने आरोपी पिता को बहन के साथ गलत काम करते देख लिया। इसके बाद उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसको घर से निकाल दिया। जिसके बाद भाई ननिहाल चला गया। 20 अगस्त को पिता ने उसके साथ मारपीट की और 21 अगस्त को भी उसके साथ गलत काम किया। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा 6 तक पढ़ी थी इसके बाद पिता ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। पीड़िता के मामा के अनुसार आरोपी पिता मजदूरी करता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
48 mins agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
6 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
11 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines