Chittorgarh: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत बुधवार तक चित्तौड़गढ़ में 4 लाख 2 हजार 408 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।
लाभार्थियों को वितरित किए गारंटी कार्ड
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत सतखंडा में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। उन्होंने आमजन को शिविर में दी जा रही राहत के संबंध में जानकारी प्रदान कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया ।
आमजन उठाए विभिन्न योजनाओं का लाभ
राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने ग्राम पंचायत कन्नौज में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। जाड़ावत ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लोग सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कैंपों में पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines