Children’s Day 2022: देशभर में बाल दिवस 14 नवंबर को हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। बाल दिवस प्रधानमंत्री जवारलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने के रूप में मनाया जाता है। आज इस मौके पर जयपुर में मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर रामनिवास बाग जाकर समाप्त हुई।
बता दें कांग्रेस की यह प्रतीकात्मक भारत जोड़ो यात्रा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सानिध्य में निकाली जा रही थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेसजनों ने सोमवार को राजधानी जयपुर में प्रतीकात्मक तौर पर यह भारत जोड़ो पर यात्रा निकाली है। इस यात्रा में मंत्री प्रताप सिंह खचारियावास सहित कई विधायक मंत्री भी मौजूद रहे।
इससे पहले गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गहलोत ने पंडित नेहरू को कुशल राजनेता व महान विचारक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में भारत जोड़ो यात्रा की तख्तियां और भारतीय झंडा ले रखा था।
वहीं आपको ये भी बता दें नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों के प्रति अपने स्नेह के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बच्चों के लिए स्वदेशी सिनेमा बनाने के लिए 1955 में चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी इंडिया की स्थापना की थी। उनके बच्चों के प्रति इतने प्यार को दिखाने के लिए ही उनकी जन्म तिथि को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
दरअसल 1964 से पहले, भारत में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था, लेकिन 1964 में नेहरू की मृत्यु के बाद यह फैसला लिया गया कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines