हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान के जयपुर में मस्जिद के बाहर पड़े पत्थर हटाने पर बवाल, पुलिस और उपद्रवियों में झड़प, इंटरनेट बंद

राजस्थान में अलसुबह भारी बवाल हो गया। जयपुर के चौमू में पुलिस और अराजकतत्वों के लिए झड़प हो गई। मस्जिद के बाहर सड़क पर पत्थर हटाने के बाद बवाल शुरू हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज कर करना पड़ा। पढ़िए पूूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
Rajasthan Jaipur Chaumun

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार अलसुबह भारी बवाल हो गया। जिले के चौमू कस्बे में एक मस्जिद के बाहर पड़े पत्थर हटाने पर विवाद शुरू हुआ। ट्रैफिक सुधार के लिए सड़क किनारे पत्थर हटाए गए थे। इसके बाद रेलिंग लगानी शुरू हुई। इस पर मामला बिगड़ गया। प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच बैठक में सहमति भी बनी थी। लेकिन सुबह करीब 3 बजे कुछ आराजकतत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

जयपुर के चौमू में बस स्टैंड के पास एक मस्जिद बनी है। मस्जिद के बाहर सड़क किनारे सालों से पत्थरों का ढेर लगा है। इससे ट्रैफिक को काफी दिक्कत होती थी। दिनभर की जाम की समस्या होती है। चौमूं थाना पुलिस और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने हाल ही में बैठक की थी। इस बैठक में जनता को राहत दिलाने के लिए पत्थरों को हटाने पर सहमति बनी थी।

बीती शाम समुदाय के नेताओं की मौजूदगी में पत्थर हटाने का काम पूरा हो गया। आधी रात में कुछ लोगों ने पत्थरों से खाली हुई जगह पर रेलिंग लगाना शुरू कर दिया। इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस वहां पहुंची। अराजकतत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नागौर में क्रिसमस समारोह के दौरान हंगामा, निजी स्कूल में घुसकर तोड़फोड़; हिरासत में 3 युवक

देखते ही देखते मामूली विरोध ने उग्र रूप ले लिया। बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस को गोले दागे। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

जयपुर संभाग के पुलिस कमिश्नर पूनम ने पत्र जारी कर चौमू में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। कानून व्यवस्था की स्थिति के देखते हुए लोक सुरक्षा अथवा लोक आपात के लिए कमिश्नर ने इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी। 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से लेकर 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें: अरावली को ‘बचाने’ नहीं ‘बेचने’ की तैयारी? गहलोत का बड़ा आरोप, बोले- केंद्र की मंशा हुई उजागर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola