जयपुर: सीबीआई (CBI) ने देश के कई शहरों में बड़ी कार्रवाई की है, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में यह कार्रवाई हुई है, जिसमें कई लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार भी किया है। छापे के दौरान लाखों रुपए भी मिले हैं। पूरा मामला घूस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
घूस के केस में हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि CBI ने यह कार्रवाई घूस के केस में की है। जहां जयपुर, जींद, भटिंडा, गंगानगर सहित कुल 9 जगहों पर सर्चिंग की कार्रवाई हुई है। अब तक हुई सर्च में 40 लाख नकद और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
6 लोग गिरफ्तार
CBI ने इस कार्रवाई के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन 6 लोगों में एक अकाउंट ऑफिसर और एक निजी व्यक्ति भी शामिल है। साउथ वेस्टर्न कमांड जयपुर के IFA-फाइनेंशियल एड्वाइजर को भी इस कार्रवाई में अरेस्ट किया गया है।
तीन निजी फर्मों के वर्क अलॉटमेंट से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि Integrated Financial Advisor (IFA), अकाउंट ऑफिसर,जूनियर ट्रांसलेटर, पीसीडीए और निजी व्यक्तियों ने पूरे मामले में सांठगांठ की थी।
CBI ने इन लोगों को किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, निजी फर्म व्यक्ति, हरियाणा
- प्रबजिन्दर सिंह बरार, निजी व्यक्ति, राजस्थान
- दिनेश कुमार जिंदल, निजी व्यक्ति, भटिंडा, पंजाब
- उमा शंकर प्रसाद कुशवाह , Integrated Financial Advisor, South Western Command, Jaipur (सरकारी आदमी)
- राम रूप मीणा, Accounts Officer posted at the Office of IFA (सरकारी आदमी)
- विजय नामा, Junior Translator, PCDA, South Western Command, Jaipur (सरकारी आदमी)
- राजेन्द्र सिंह, दलाल और अज्ञात पब्लिक सर्वेन्ट और निजी व्यक्ति।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines