CBI की बड़ी कार्रवाई, इन जगहों पर मारा छापा, 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Edited By Arpit Pandey

Edited By Arpit Pandey

जयपुर: सीबीआई (CBI) ने देश के कई शहरों में बड़ी कार्रवाई की है, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में यह कार्रवाई हुई है, जिसमें कई लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार भी किया है। छापे के दौरान लाखों रुपए भी मिले हैं। पूरा मामला घूस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि CBI ने यह कार्रवाई घूस के केस में की है। जहां जयपुर, जींद, भटिंडा, गंगानगर सहित कुल 9 जगहों पर सर्चिंग की कार्रवाई हुई है। अब तक हुई सर्च में 40 लाख नकद और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
CBI ने इस कार्रवाई के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन 6 लोगों में एक अकाउंट ऑफिसर और एक निजी व्यक्ति भी शामिल है। साउथ वेस्टर्न कमांड जयपुर के IFA-फाइनेंशियल एड्वाइजर को भी इस कार्रवाई में अरेस्ट किया गया है।
तीन निजी फर्मों के वर्क अलॉटमेंट से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि Integrated Financial Advisor (IFA), अकाउंट ऑफिसर,जूनियर ट्रांसलेटर, पीसीडीए और निजी व्यक्तियों ने पूरे मामले में सांठगांठ की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: