हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेपाल की महिलाओं की होने वाली थी तस्करी, जयपुर एयरपोर्ट पर किया गया रेस्क्यू

विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: जयपुर से दुबई भेजी जा रही नेपाली महिलाओं की तस्करी का मामला सामने आया है। हालांकि जयपुर पुलिस ने समय रहते दोनों महिलाओं को जयपुर एयरपोर्ट पर रेस्क्यू कर लिया। जिसकी वजह से महिलाएं दुबई में तस्करी होने से बच गईं। मामला रविवार सुबह चार बजे का है। जब जयपुर में एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो नेपाली महिलाओं का रेस्क्यू किया। दोनों महिलाओं की दुबई में तस्करी की जा रही थी। मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मूल रूप से दोनो महिलाएं नेपाल की रहने वाली हैं।

चोरी छिपे दिल्ली भेजा गया

नौकरी के नाम पर नेपाल से दोनों महिलाओं को चोरी छिपे दिल्ली भेजा गया। जहां एक होटल में 7 दिन तक छुपा कर रखा गया। फिर चोरी-छिपे जयपुर भेजा गया। जयपुर एयरपोर्ट से दोनों महिलाओं को दुबई भेजा जा रहा था, लेकिन देश में हो रही मानव तस्करी को लेकर काम कर रही एक एनजीओ से डीसीपी ईस्ट राजीव पचार को नेपाली महिलाओं के जबरन दुबई भेजे जाने की सूचना मिली।

दोनों महिलाओं का रेस्क्यू

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों महिलाओं का रेस्क्यू कर लिया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सामने आया है कि खुद नेपाल से आई यह महिलाओं ने अपने भाई को इसकी सूचना दी थी। सूचना के बाद भाई ने एसएसबी में कार्यरत एक इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता को सूचना दी। सूचना के बाद एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन नेपाल एंबेसी और इमीग्रेशन टीम और जयपुर पुलिस की मदद से दोनों महिलाओं को सकुशल छुड़ा लिया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola