जयपुर: भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान कांग्रेस में फिर से बवाल मच सकता है। लेकिन इस बार यह बवाल कांग्रेस के भीतर से ना होकर भाजपा के तरफ से मचाया गया है। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राजस्थान हाईकोर्ट मैं PIL दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि राजस्थान में कांग्रेस के 91 विधायकों ने 25 सितंबर को दावा किया था कि हमने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे सौंप दिए हैं।
बता दें राजेंद्र राठौड़ द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि उसके 90 से ज़्यादा विधायक लोग इस्तीफ़ा दे चुके हैं जबकि तीन महीने होने को आए। उनके इस्तीफ़े पर विधानसभा अध्यक्ष इतने दिन बाद भी कोई फ़ैसला नहीं ले रहे हैं। नियम के अनुसार स्वेच्छा से दिये हुए इस्तीफ़े पर विधानसभा अध्यक्ष को फ़ैसला लेना चाहिए। वहीँ उन्होंने ये भी बताया कि कोर्ट में इस मामले की पैरवी वो खुद ही करेंगे।
आपको बता दें उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने वकील हेमंत नाहट के साथ पेश होकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अब हाईकोर्ट अगले सप्ताह मामले की सुनावई कर सकता है।
ये था पूरा मामला
दरअसल, गहलोत समर्थक विधायकों ने 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के बाद 25 सितंबर को देर शाम मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी के नेतृत्व में विधायकों से साइन करवाए गए। इसके बाद स्पीकर सीपी जोशी को इस्तीफा सौंप दिया गया। स्पीकर जोशी ने इन इस्तीफों पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।
भाजपा अध्यक्ष फिर मिलेंगे राज्यपाल से
वहीं इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि इस्तीफों के मामले को लेकर राज्यपाल कलराज से मिलेंगे। पहले भी बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला था। अब विधायकों के इस्तीफे का मामला कोर्ट पहुंच गया है तो सबकी निगाहें न्यायालय के स्टेण्ड पर टिक हैं और राजस्थान की राजनीति में फिर से यह मामला चर्चा का विषय बना गया है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines