लोकेश व्यास, जोधपुर
Jodhpur News: जोधपुर के फलोदी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। इसमें सैलून में बैठे एक युवक की नाक काट दी गई है। बताया जा रहा है कि वह युवक सैलून में शेविंग करवा रहा था, जहां कुछ लोगों ने आकर उसकी नाक काट दी। पीड़ित युवक का नाम वकील खान है। बताया जा रहा है कि हिंडाल गोल गांव से कैंपर में सवार होकर आए 7 से 8 लोगों ने उसकी नाक काट दी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्यों काटी नाक?
जानकारी मिली है कि यह मामला आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग का है। गंभीर घायल युवक को फलोदी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। युवक के साथ मारपीट करते हुए आरोपी उसकी नाक काटकर अपने साथ ले गए। यह घटना दोपहर 3 बजे कलरा गांव में हुई है। इस मामले के बारे एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह ने बताया कि कलरा गांव निवासी युवक वकील खान शेविंग करवाने आया था, इस दौरान हिंडालगोल गांव से कैंपर में सवार होकर आए 7-8 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उन से जमकर मारपीट की। इस लड़ाई के दौरान एक आरोपी ने उसकी नाक काट ली और उसे लेकर वहां से चले गए।
Crime
तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती
इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत युवक फलोदी जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और जोधपुर रेफर कर दिया। फलोदी अस्पताल में जमा भीड़ ने बताया कि मामला किसी महिला से जुड़ा हुआ है। पीड़ित के परिवार वालों ने जानकारी दी कि मामला दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए दबाव पुलिस पर दिया जा रहा है। बता दें कि एएसआई को पीड़ित का बयान लेने के लिए जोधपुर भेजा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस ने 3 संदिग्धों को डिटेन किया है।
यह भी पढ़ें – वो देश जहां पुलिस नहीं रखती बंदूक; क्या घूमना चाहेंगे आप?
संबंधित खबरें
राजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
1 day agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
3 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
4 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
4 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
5 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
5 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
8 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines