हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भाजपा के 2 नेताओं पर महिला ने लगाए बड़े आरोप, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
BJP Leader Mohan Jat

Case against BJP leader for gang-raping woman: राजस्थान के पाली जिले में 45 वर्षीय महिला से बलात्कार और उसकी 11 वर्षीय बेटी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में भाजपा के 2 स्थानीय नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में 3 अन्य महिलाओं पर भी आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एफआईआर में भाजपा के जिला महामंत्री मोहन जाट और पार्टी नेता महेश चांडक का नाम शामिल है। सोजत सिटी के सीओ मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि महिला और उनकी बेटी की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोप तय किए जाएंगे। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

भाजपा नेता ने दी सफाई

वहीं मामले में जिला महामंत्री मोहन जाट ने कहा कि मैं उन महिलाओं से कभी नहीं मिला हूं। मुझे झूठे मामले में राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मैं न तो कभी उस महिला से मिला हूं न मैं उसको जानता हूं। मैं तो प्राॅपर्टी का काम करता हूं और भाजपा में पदाधिकारी भी हूं। मुझसे कई लोग द्वेष रखते हैं। मेरी छवि खराब करने के लिए इस तरह का मामला दर्ज कराया गया हैं। मैं हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला

वहीं सोजत सिटी थाने के सीओ मिश्रा ने बताया कि महिला एक प्लाॅट खरीदने के सिलसिले में भाजपा नेताओं से मिली थी। मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 डी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें