राजस्थान सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री, सबसे अधिक सुर्खियों और विवादों में रहने वाले किरोड़ी लाल मीणा ने भजनलाल सरकार के दो साल पूरे होने पर कहा है कि सरकार ने दो बजट पेश किए हैं और सरकार की कोशिश रही है कि हमारी योजनाएं अंतिम छोर पर मौजूद लोगों तक पहुंचें. हमारी सरकार ने 13 जिलों के लोगों को सौगात दी है, यमुना पानी यहाँ पहुँच रहा है. दिल्ली से दूरी महज 2 घंटे की रह गई है. News24 की कंसल्टिंग एडिटर डॉ मीना शर्मा ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से एक्सक्लूसिव बातचीत की है.
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों को राहत के लिए अब तक एक हजार करोड़ दे चुके हैं. फसल नुकसान होने पर किसानों को मदद दी जा रही है. किसानों और युवाओं को लेकर हमारी सरकार ठीक काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सवा दो साल तक मैंने अपने मंत्रालय का काम नहीं किया क्योंकि तुरंत लोकसभा के चुनाव आ गए. कुछ जिलों में मैं घूमता रहता हूं. सात सीटें ऐसी हैं, जहाँ मैं घूमता रहता हूँ. मैंने लोगों से कह दिया था कि अगर हम ये सीटें नहीं जीते तो मैं मंत्री पद पर नहीं रहूंगा.
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैंने खाद और खराब बीज को लेकर 73 केस दर्ज करवाए हैं. इसमें उदयपुर, हनुमानगढ़ समेत कई जिले शामिल हैं. हमारी कोशिश रही है कि किसानों को सही बीज मिले, सही खाद मिले. खराब खाद को लेकर हमें मध्य प्रदेश से शिकायत मिली तो हमने कार्रवाई की. मैंने कृषि मंत्री से खाद और बीज को लेकर मुलाकात की थी और कठोर कानून बनाने की मांग की थी. जल्द ही इसको लेकर कानून बनेगा और बीज को लेकर हम प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे.
पंजाब की तरह राजस्थान में भी बनेगा कानून
News24 से खास बातचीत में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद किसान परिवार से जुड़े हुए हैं. उनकी भी किसानों के प्रति अच्छी इच्छा है. पंजाब में भी इससे जुड़ा बिल पास हुआ है, मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस कानून को बनाने को लेकर मान जाएंगे.
मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि हर किसी के मन में रहता है कि मैं मंत्री और मुख्यमंत्री बनूं लेकिन यह सब पार्टी तय करती है. वसुंधरा राजे जब मुख्यमंत्री बनीं तो कई वरिष्ठ नेता थे, जो उनकी सरकार में मंत्री बने थे क्योंकि पार्टी सब तय करती है. सबने साथ दिया था. वहीं अभी भी चल रहा है.
मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं किरोड़ी लाल मीणा?
मंत्रालय में दो साल तक काम न करने को लेकर और नाराजगी को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि ये कतई सही नहीं है. हम संघ से जुड़े हुए लोग हैं. हम पद पाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं. हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. रोम-रोम में संघ की विचारधारा घुसी हुई है. मैं पद का लोभी नहीं हूँ. जो पद दिया गया, हमने उसे स्वीकार कर लिया. इच्छा किसकी नहीं होती, हम उसके लिए काम करते हैं लेकिन पार्टी जो तय करती है, हम उसके साथ काम करते हैं.
उन्होंने कहा कि मेरा विभाग पंगू सा महसूस होता है. मैंने मुख्यमंत्री से कहा था कि मुझे पहले की तरह विभाग मिलना चाहिए लेकिन मुझे आश्वासन दिया गया कि जब कैबिनेट विस्तार होगा तो मेरा विभाग पूरा किया जाएगा. कैबिनेट विस्तार जरूरत पड़ने पर किया जाएगा. अभी मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कोई कारण नहीं है, मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं, अच्छा बजट पेश कर रहे हैं. किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार, प्रदेश में अभी कोई कैबिनेट विस्तार नहीं होने वाला है.
यहां देखें पूरा वीडियो
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
14 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
16 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines