Bundi: व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा महत्ती आवश्यकता है। शिक्षा से ही विकास के द्वार खुलते हैं। खेल एवं युवा राज्यमंत्री अशोक चांदना सोमवार को बूंदी जिले के नैनवां में आदिवासी मीणा समाज छात्रावास के लिए आवंटित पांच बीघा भूमि के पट्टा वितरण समारोह में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जो व्यक्ति, परिवार व समाज के सर्वांगीण विकास का द्वार खोलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पिछड़े समाज को मंजिल की ओर ले जाती है। जो समाज जितना शिक्षित होता है वह उतना ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए ही अनुशंसा कर मुख्यमंत्री से आदिवासी मीणा समाज को बहुत ही कम राशि पर छात्रावास निर्माण के लिए पांच बीघा भूमि आवंटित कर नगरपालिका से भूमि का पट्टा दिलाया है।
विधायक कोष से स्वीकृत किए कार्य
इस अवसर पर छात्रावास निर्माण के लिए विधायक कोष से दस लाख रुपए की घोषणा करते हुए राज्यमंत्री चांदना ने छात्रावास तक सड़क निर्माण के लिए नगरपालिका से 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराने की भी घोषणा की। साथ ही मीणा धर्मशाला में नलकूप व टंकी निर्माण कराने की भी घोषणा की। समारोह में आमजन एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines