Bundi: पर्यटन के क्षेत्र में बूंदी जिले को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को बूंदी के टाईगर रिजर्व रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य में पहली जंगल सफारी की शुरुआत हुई। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने दलेलपुरा स्थित वन नाके से जंगल सफारी को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री चांदना ने कहा कि टाईगर सेंचुरी में सफारी का शुभारंभ पूरे जिले के लिए जीवनदान है। आने वाले समय में युवा पीढ़ी के लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। देश के कोने कोने से आने वाले पर्यटक आनंदित होंगे और क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। वन विभाग के सभी अधिकारी इसके लिए बधाई के पात्र है।
बूंदी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने टाईगर रिजर्व में जंगल सफारी शुरू होने पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे पर्यटन शुरू होगा और लोगों को पर्यावरण से जोडेगा। आने वाले दिनों में बूंदी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व के उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक संजीव शर्मा ने कहा कि लोगों में बहुत उत्साह है। बूंदी के लिए ऐतिहासिक दिन है। पर्यटन बढ़ने से लोगों को रोजगार मिलेगा और यहां विकास होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से बूंदी में अपार विकास होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रवाना हुई जंगल सफारी में 4 विदेशी तथा 14 देशी सैलानियों को जिप्सी के माध्यम से जंगल की सैर कराई गई।
यह है विशेषता
उन्होंने बताया कि टाईगर रिजर्व रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य की कई विशेषताएं हैं। यह लगभग 1500 स्वायर किलोमीटर है इसमें 500 वर्ग किलोमीटर के कोर क्षेत्र में जंगल में फैला हुआ है। इसमें विभिन्न प्रजातियों के जीव व जन्तु निवास करते हैं। इन्हीं सब खूबियों से आने वाले दिनों में यह अभयारण्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
दिखेंगे ये वन्यजीव
जंगल सफारी के रूट पर टाईगर, पेंथर, चितली, हिरण, भालू, जंगली बिल्ली, चीतल, सांभर, लोमड़ी, नीलगाय, चीतल, बारहसिंगा, बंदर, लंगूर, नेवला, गिलहरी, सेही आदि का दीदार हो सकेगा। इसके अलावा मोर, बटेर, कबूतर, बगुला, चील, गिद्ध, उल्लू, गौरैया, तोता सहित एक सौ के करीब पक्षी नजर आएंगे।
यह आएगा खर्च
जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए देशी पर्यटकों को 780 प्रति पर्यटक तथा विदेशी पर्यटकों को प्रति पर्यटक 1150 रुपए की राशि तथा विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 700 रुपये खर्च करने होंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines