Budget Reaction 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश किया। इसको लेकर अब पक्ष-विपक्ष के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह बजट हिंदुस्तान को ग्रीन ग्रोथ की दिशा में तेजी से आगे ले जाएगा।
सभी वर्गों का रखा गया ध्यान
https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1620745564827828227?cxt=HHwWhoDS7aHghf4sAAAA
वसुंधरा राजे ने कहा कि केंद्रीय बजट 2023-24 में पूंजीगत व्यय में 33 प्रतिशत की (Budget Reaction 2023) वृद्धि करते हुए इसे जीडीपी के 3.3 प्रतिशत के स्तर तक ले जाया गया है, वहीं दूसरी ओर कल्याणकारी खर्चों में भी वृद्धि की गई है। यह बजट पूरी तरह से किसान, महिला, नौकरी-पेशा, व्यापारी और युवाओं सहित सभी वर्गों की खुशहाली को समर्पित है।
और पढ़िए – Delhi News: केजरीवाल सरकार ने किया नए सेना भवन के निर्माण का रास्ता साफ
सरकार ने मध्यम वर्ग को दी बड़ी राहत
राजे ने वित्त मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि 7 लाख रुपए की आय को टैक्स फ्री करके (Budget Reaction 2023) मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज की आपूर्ति 1 साल तक के लिए बढ़ाने, कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाने, यूरिया सब्सिडी को दोगुनी से अधिक करने के जो प्रयास इस बजट में किए गये हैं, वह प्रशंसनीय है।
महिलाओं के लिए सौगात है महिला सम्मान बचत पत्र योजना
पूर्व सीएम ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र के माध्यम से महिलाओं को 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज की दर से बचत पत्र खरीदने की सुविधा देना महिलाओं के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि पीएम कौशल विकास योजना 4.0 के माध्यम से 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता देने जैसी घोषणाएं देशवासियों के लिए सौगात है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines