Sriganganagar: बीएसएफ (BSF) ने रविवार को श्रीगंगानगर के बॉर्डर क्षेत्र में 15 करोड़ की हेराइन (Heroine) पकड़ी हैं। अधिकारियों ने बताया कि ड्युटी पर तैनात जवानों को पता चला कि ड्रोन (Drone) के जरिए तस्करी (Smuggling) की जा रही हैं तो जवान तुरंत सक्रिय हो गए। हेराइन की डिलीवरी लेने पहुंचे तस्करों ने जवानों पर फायरिंग भी की। लेकिन जवाबी फायरिंग में जवानों ने दो तस्करों को दबोच लिया।
दो तस्कर दबोचे
यहां श्रीगंगानगर बार्डर के आसपास ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी की जा रही थी। जैसे ही बीएसएफ जवानों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू की और मौके पर पहुंचे। वहीं, कार में हेरोइन की डिलीवरी लेने आए तस्करों ने बीएसएफ जवानों को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर बीएसएफ जवानों ने भी तस्करों पर जवाबी फायरिंग की। मौके से दो तस्करों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, बाकी लोग गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
लावारिस हालत में मिली कार
पुलिस और बीएसएफ की सयुंक्त नाकाबंदी में तस्कर गाड़ी को लावारिस छोड़कर भाग निकले। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक मोबाइल डोंगल, कपड़े व अन्य सामान मिला। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 15 करोड़ से ऊपर बताई जा रही है। सीमावर्ती गांव में यह डिलीवरी हुई है। हिरासत में लिए गए तस्करों से भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines