शादी के 5 महीने बाद ही दुल्हन ने दिखाया 'रूप', ससुराल में मचा दी लूट, फिर दूल्हे को दिए करंट के झटके

Bride Ran Away With Cash in Pali Rajasthan: राजस्थान के पाली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पाली में एक दूल्हे ने दलाल से पैसे वापस मांगे तो उसे बदमाशों ने करंट के झटके दिए।

Bride Ran Away With Cash in Pali Rajasthan

Bride Ran Away With Cash in Pali Rajasthan (Pic Credit- Google)

विज्ञापन

Bride Ran Away With Cash in Pali Rajasthan: राजस्थान के पाली से एक और लुटेरी दुल्हन से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद एक दुल्हन रात में फरार हो गई। इसके बाद जब दूल्हे ने पैसे वापस मांगे तो, उसने बदमाशों से पिटवा दिया। इतना ही नहीं उसे करंट के झटके भी दिये। फिलहाल दूल्हे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पपाराम कुमावत की शादी जून 2023 में दलाल के जरिए हुई थी। शादी केे बदले पपाराम ने 5 लाख रुपये दिये। शादी के कुछ समय बाद ही पीहर जाने की बात कहकर दुल्हन घर से चली गई लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद दूल्हे ने दलाल को कहा तो उसने कहा कि वह आ जाएगी। लेकिन कुछ दिन इंतजार करने के बाद जब वह नहीं लौटी तो दूल्हे ने पैसे लौटाने के लिए कहा।

विज्ञापन

बदमाशों ने की दूल्हे की पिटाई

इसके बाद दलाल ने रात को दूल्हे के खेत में बने घर पर आधा दर्जन बदमाश भेजें। खेत में पहुंचे बदमाशों ने दूल्हे की जमकर पिटाई की। इस दौरान पास से ही गुजर रही बिजली की लाइन से पपाराम को करंट के झटके भी दिए। इसके बाद जब परिजन पहुंचे पीड़ित दूल्हे को हाॅस्पिटल पहुंचाया। बता दें कि राजस्थान में पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में कई ऐसे गिरोह एक्टिव हैं जो शादी के नाम ठगी करते हैं। इनका शिकार अक्सर वे लोग होते हैं जो किन्हीं कारणों से शादी नहीं कर पाते हैं या उनकी शादी लेट होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ