हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update: राजस्थान में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, इस शहर में तापमान रहा माइनस में, जानिए...

विज्ञापन
Mount Abu

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई शहरों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही हैं। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अगले दो-चार दिन तक तेज ठंडी हवाएं चलेगी। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में लोगों की कंपकंपी छुटा दी हैं। प्रदेश में माउंट आबू (Mount Abu) रविवार को सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान माइनस सात डिग्री दर्ज किया गया।

नलों में जम गया पानी

राजस्थान के चुरू (Churu) में पारा माइनस 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। साथ ही माउंट आबू और धौलपुर (Dhaulpur) में भी पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया। वहीं पारा माइनस में होने के कारण खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। बीकानेर (Bikaner) में 1.2, जैसलमेर (Jaisalmer) में 2.3, उदयपुर (Udaipur) में 2.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नलों और पाइपों में भी पानी जम गया।

पाला पड़ने से फसलों को हुआ नुकसान

किसानों को रबी फसली सीजन में आलू और सरसों की फसल में बड़े नुकसान की आशंका है। खेतों के आसपास बिछी बर्फ की चादर धूप निकलने तक दिखाई देती रही। सर्दी से आम जनता के साथ पशु-पक्षी और वन्यजीवों की भी दिनचर्या प्रभावित हुई हैं। हालांकि किसानों को फसलों के लिए मौसम की मार से बचाने वाली सामान्य जानकारी देने में कृषि विभाग असफल रहा।

शीतलहर का अलर्ट

शनिवार सुबह भी सीकर (Sikar) में तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन आज 24 घंटे में इसमें 1 डिग्री की अधिक गिरावट दर्ज की गई है जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य में 15 से 17 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर (Jaipur), अजमेर(Ajmer), जोधपुर (Jodhpur) व भरतपुर (Bharatpur) संभाग के अधिकतर भागों में तीव्र शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई हैं।

(www.losaltosresort.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें