राजस्थान के बोर्ड छात्रों के लिए शुक्रवार को एक बड़ा एलान सामने आया है. राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) एक नहीं, बल्कि साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा. यह फैसला छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करने और उन्हें अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का मौका देने के लिए लिया गया है.
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है और इससे छात्रों का अवसर बढ़ेगा, तनाव घटेगा और परिणाम अधिक पारदर्शी होंगे.
क्या होगा नया बदलाव?
साल में दो बोर्ड परीक्षाएं होगी. पहली परीक्षा फरवरी–मार्च में और दूसरी मई–जून में होगी, जिसे द्वितीय अवसर परीक्षा कहा जाएगा. पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी, यानी कि इसमें बैठना हर विद्यार्थी के लिए जरूरी होगा.
दूसरी परीक्षा में केवल पहली परीक्षा के अंकों के प्रदर्शन सुधार का मौका होगा. जिसके तहज छात्र अधिकतम तीन विषयों में दूसरी बार होने वाली परीक्षा देकर अंक सुधार कर सकेंगे.
इससे पूरक और पहली परीक्षा में फेल होने वाले छात्र भी लाभान्वित होंगे क्योकि जिन छात्रों को पूरक मिला है, वे भी तीन विषयों तक में सुधार कर सकेंगे. दूसरी बार फेल होने पर वे अगले साल फरवरी की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे.
शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि “बेस्ट ऑफ टू” सिस्टम — छात्रों की सबसे बड़ी जीत है. क्योंकि दोनों परीक्षाओं में जो सबसे अच्छे अंक होंगे, वही अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे. यानी एक खराब दिन या एक खराब पेपर पूरे साल की मेहनत पर भारी नहीं पड़ेगा.
इसके साथ ही पहली परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति केवल उसी वक़्त मिलेगी जब वह सक्षम अधिकारी के मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के प्रमाण पत्र लाकर देगा.
उधर, जानकारों की माने तो यह बदलाव राजस्थान को उन राज्यों की कतार में खड़ा कर देगा, जहां बोर्ड परीक्षा को एक उच्च दबाव वाली घटना नहीं, बल्कि निरंतर मूल्यांकन का अवसर माना जाता है. इससे छात्र न केवल बेहतर परिणाम ला सकेंगे बल्कि तनाव मुक्त होकर पढ़ाई भी कर पाएंगे.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
17 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines