Rajasthan BJP Congress Political War: केजे श्रीवत्सनः राजस्थान में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ जयपुर की कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने के लिए अर्जी दी गई है। वहीं राजस्थान में भाजपा के लिए विधायक के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर दिए बयान के बाद केस दर्ज कराया गया है। राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए राजनीतिक पार्टियां तल्ख तेवरों में हैं।
राहुल गांधी के पोस्टर पर घिरे BJP अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में राहुल गांधी का एक पोस्टर वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि ये पोस्टर भाजपा की ओर से जारी किया गया था। इसके खिलाफ राजस्थान में मामला दर्ज करने के लिए जयपुर कोर्ट में अर्जी दी गई है। यह अर्जी राजस्थान कांग्रेस के नेता की ओर से दी गई है। अर्जी में जेपी नड्डा के खिलाफ धारा 499, 500 और 504 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
मल्लिकार्जुन खरगे के लिए दिया था बयान
उधर दूसरा मामला भाजपा के विधायक मदन दिलावर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बयान दिया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र 80 साल हो चुकी है। ऐसे में भगवान उन्हें अपने पास बुला सकता है। इश बयान को षडयंत्र मानते हुए कांग्रेस की ओर से विधायक मदन दिलावर के खिलाफ हत्या के षडयंत्र का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर राजस्थान हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार ने इस बारे में जवाब तलब किया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines