---विज्ञापन---

Rajasthan: मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, थाने में मचा बवाल

BJP Workers Police Clash in Mandawar Police Station Dausa: भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव होने की शिकायत लेकर कुछ कार्यकर्ता मंडावर थाने में पहुंचे थे।

---विज्ञापन---

के जे श्रीवत्सन, जयपुर:

BJP Workers Police Clash in Mandawar Police Station Dausa: दौसा जिले के लालसोट में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत की खबर सामने आई है। इस भिड़ंत के बाद जमकर बवाल मचा। इस दौरान मंडावर थाने में पुलिस के जवानों और भीड़ के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों में गाली-गलौच के साथ गुत्थमगुत्था होती नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

पुलिसकर्मी वीडियो बनाने लगा तो हुई धक्का-मुक्की

जानकारी के अनुसार, कुछ कार्यकर्ता कार पर पथराव होने की शिकायत लेकर मंडावर थाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी उनका एविडेंस के लिए वीडियो बनाने लगा, तो पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की और बहस होने लगी। फिर कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की और उसका मोबाइल जमीन पर पटक दिया। जैसे ही धक्का-मुक्की की बढ़ने लगी, तो पुलिसकर्मी ने पिस्तौल निकालकर हवा में लहराने की कोशिश की। इसके बाद भिड़ंत और तेज हो गई।

पुलिस ने किया केस दर्ज 

इसी बीच पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिस्तौल छीनने की भी कोशिश की। इस पूरे मामले में एक ओर जहां भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी का मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं पुलिस ने भी कार्यकर्ताओं पर राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

---विज्ञापन---

दौसा एसपी ने कहा- दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

इस मामले में दौसा एसपी वन्दिता राणा का भी बयान सामने आया है। राणा का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की और उसके हथियार छीनने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये घटना राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। जबकि परिणाम 3 दिसंबर को आएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: राजस्थान की महिलाएं कांग्रेस या भाजपा किस पार्टी को सौंपेंगी सत्ता? देखें दोनों के क्या-क्या वादे? कितनी महिला प्रत्याशी

First published on: Nov 24, 2023 06:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola