झुंझुनू: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर एक बार फिर बीजेपी के तमाम नेता एक मंच से एकजुटता का संदेश देने जा रहे हैं। झुंझुनू के चुड़ैला में कल 13 नवंबर को बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। कार्यसमिति की इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री व बड़े नेता एक दिवसीय मंडल आवास पर भी रहेंगे। यह बैठक चुड़ैला स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी परिसर में होगी।
बता दें इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सबसे अहम माना जा रहा है। इसमें पार्टी की रणनीति तय करने के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद जिला अध्यक्षों और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बैठक होगी। जिसमें पार्टी के आगामी रणनीति और तैयारियों की जानकारी के साथ जिलों का फीडबैक लिया जाएगा।
वहीं इस बैठक में संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ ही गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा। इसके अलावा गहलोत सरकार को आगामी दिनों में घेरने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी।
कल का ये रहेगा कार्यक्रम
कल 13 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति बैठक को डॉ. सतीश पूनियां, अरुण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, चंद्रशेखर, विजय रहाटकर इत्यादि विभिन्न सत्रों में संबोधित करेंगेl
प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा के मिशन 2023, मिशन 2024, आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी और कांग्रेस सरकार के 4 साल के कुशासन को लेकर होने वाले आंदोलनों की रणनीति पर मंथन होगाl
प्रदेश के सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल
बता दें कल की इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व CM और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद्र कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जसकौर मीणा, अरुण चतुर्वेदी शामिल होंगे। इस बैठक में पहली बार सभी 25 सांसद और बीजेपी के 71 विधायक को शामिल होने के लिए कहा गया है। बैठक में करीब 500 से ज्यादा जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे और एक साथ मिलकर मिशन 2023 का शंखनाद करेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ और विभाग के प्रदेश संयोजक, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, महापौर और विस्तारक योजना संभाग प्रभारी शामिल होंगेl
भाजपा के एक प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के मिशन 2023, मिशन 2024, आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
20 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines