हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

BJP: राजस्थान भाजपा ने बदले सभी मोर्चाें के अध्यक्ष, जानिए किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

विज्ञापन

BJP: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी क्रम में बीजेपी और कांग्रेस अपने संगठन को दुरस्त करने में जुटे है। शुक्रवार रात को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आठ मोर्चों के नये प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिये। एक तरफ जहां दिल्ली में बीजेपी हाईकमान ने राजस्थान में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश बीजेपी ने सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी नवनियुक्त मोर्चाें के अध्यक्षों को बधाई दी है। बता दें कि हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान में अपनी नई टीम का ऐलान किया था। नवनियुक्त मोर्चाें के अध्यक्ष इस प्रकार है।

1. प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित गुर्जर चेची
2 .प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रक्षा भण्डारी
3 .प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चम्पालाल प्रजापत गेदर
4 .प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा कैलाष मेघवाल
5 .प्रदेश अध्यक्ष एसटी मोर्चा नारायण मीणा
6 .प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भागीरथ चौधरी
7 .प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हमीद खां मेवाती

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola